ताज़ा खबरेंभारत

भवानीपुर उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी ने नामांकन किया दाखिल, भाजपा ने प्रियंका को बनाया उम्मीदवार; देखें वीडियो

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भवानीपुर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। ममता नामांकन पत्र दाखिल करने अलीपुर सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान ममता के साथ मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बता दे कि सीएम पद पर बने रहने के लिए उन्हें इस उपचुनाव में हर हाल में जीतना ही होगा।

https://twitter.com/NewsMobileIndia/status/1436257352043282434

BJP और सीपीआई -एम् ने इन चेहरों को उतारा है मैदान में।

ममता बनर्जी के सामने बीजेपी ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है, जबकि सीपीआई (एम) ने श्रीजीब बिस्वास पर दाव लगाया है। हालांकि इस सीट को टीएमसी का गढ़ माना जाता रहा है और यहां से ममता बनर्जी पहले भी चुनाव जीत चुकीं हैं। वहीं कांग्रेस इस सीट से उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसके अलावा वाममोर्चा ने भवानीपुर विधानसभा सीट से माकपा नेता श्रीजीब विश्वास को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े: आतंकी हमला: श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, एक जवान घायल

इस तारिख को होगा उपचुनाव और इस तारिख को गिनती।

बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होगा। भवानीपुर के साथ ही 30 सितंबर को बंगाल के शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों के लिए भी चुनाव होंगे। वोटों की गिनती तीन अक्टूबर को होगी।

बनर्जी को पांच नवंबर तक राज्य विधानसभा की सदस्यता करनी होगी प्राप्त।

बता दे, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से हार गयी थीं। सुवेंदु कभी टीएमसी में ही थे और ममता बनर्जी के खास माने जाते थे। अब ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी। इतना ही नहीं, बनर्जी को पांच नवंबर तक राज्य विधानसभा की सदस्यता प्राप्त करनी होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button