ताज़ा खबरेंभारत

डबल म्यूटेंट वैरिएंट मिलने के बाद सख्ती; अब कनाडा समेत इन इन देशों ने लगाईं भारत से आने वाली उड़ानों पर रोक

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब दुनिया के दूसरे देशों भारत को लेकर सख्त यानी कड़ा रुख अपना रहे है। इसी क्रम में दुनिया के बाकी देश भारत से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा रहे है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, यूएई, हांगकांग, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे देशों ने अपने नागरिकों को भारत में यात्रा ना करने की सलाह दी है।

जानें अबतक किन देशों ने भारत से हवाई यात्रा पर लगाईं है रोक।

हांगकांग।

भारत में बढ़ते कोरोना के दैनिक मामलों के मद्देनजर हांगकांग ने 14 दिनों के लिए भारत से सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। हांगकांग का यह फैसला 20 अप्रैल से लागू हो गया है। सरकार ने यह फैसला तब लिया, जब मुंबई से हांगकांग हवाईअड्डे पर पहुंचे कुछ यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पहले विस्तारा की उड़ानों पर रोक लगाई गई और उसके बाद सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कनाडा।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। कनाडा प्रशासन ने 30 दिन तक भारत और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल इन दोनों देशों से आने वाले यात्रियों में कोरोना की पुष्टि के बाद ये फैसला लिया गया है। कनाडा की स्वास्थ्य मंत्री पैटी हजदू ने कहा कि राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों में केवल 1.8 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)।

यूएई ने भी भारत में हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। 25 अप्रैल से दस दिनों के लिए भारत से सभी उड़ानों को अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला इस देश ने लिया है।

ये भी पढ़े: दुनिया में एक दिन में दर्ज होने वाले सबसे ज़्यादा मामले भारत में दर्ज; पहली बार 3.32 लाख नए संक्रमित और रिकॉर्ड 2263 की मौत

ओमान।

बुधवार को ओमान ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है। ओमान ने 24 अप्रैल से भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश के यात्रियों पर भी रोक लगाने का फैसला लिया है।

ऑस्ट्रेलिया।

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से आने वाली उड़ानों की 30 फीसदी तक कम करने का फैसला किया। अब ऑस्ट्रेलिया आने के बाद भारतीयों को आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आनी होगी। ये रिपोर्ट उड़ान भरने से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए।

न्यूजीलैंड।

न्यूजीलैंड में इस महीने दूसरे देशों से आने वाले कुल यात्रियों में से 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थीं जिसके बाद न्यूजीलैंड सरकार ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगाने का फैसला किया।

पाकिस्तान ने भी लगाया प्रतिबंध।

पाकिस्तान ने बीते सोमवार को फैसला लेते हुए भारत से आने वाले यात्रियों पर अगले दो हफ्ते के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

यूनाइटेड किंगडम।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा रद्द होने के बाद ब्रिटेन ने एक एडवाइजरी जारी की। इसमें ब्रिटेन ने जानकारी दी कि हवाई यात्रा को लेकर भारत को रेड लिस्ट में रखा गया है। इतना ही नहीं 24-30 अप्रैल के बीच एयर इंडिया ने यूके से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। वहीं यूके प्रशासन ने भारत ने हवाई यात्रा कर देश में आ रहे लोगों के लिए 11 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है।

अमेरिका।

20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने अपना नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि वो भारत में यात्रा करने से बचें। अमेरिका ने भारत को लेवल 4 की कैटेगरी में रखा, जिसका मतलब है कि भारत में कोविड-19 का संक्रमण सबसे ज्यादा है। एडवाइजरी में कहा गया कि सभी यात्री भारत में हवाई यात्रा करने से बचें।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button