ताज़ा खबरेंभारत

मध्यप्रदेश : खंडवा में 50 वर्षीय दुकानदान ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, दुकान की छत पर ही मिला मासूम का शव

एमपी के खंडवा जिले में एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है। दरअसल यहाँ खंडवा जिले में एक किराना दुकानदार ने 13 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। युवक की दरिंदगी का आलम ये थे कि उसने रेप के बाद बच्ची की हत्या कर शव को दुकान की छत पर रख दिया। उसके बाद वह खुद जंगल में फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सामान लेने गयी थी मासूम।

दरअसल, जिले के जामनिया गांव में एक बच्ची दोपहर में किराना सामान लेने दुकान गई थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके बाद परिजन किराना दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ था। फिर परिजन उसकी सहेली के घर पूछने गए लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी।

परिजन ने छत पर देखा शव तो उड़ गए होश।

कुछ देर की तलाश के बाद बच्ची का शव दुकान की छत पर पड़ा हुआ मिला है। उसके बाद परिजन भड़क गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के सिर पर चोट और गले पर उंगलियों के निशान मिले हैं। वहीं, रेप और हत्या के बाद आरोपी किराना दुकानदार जंगल में जाकर छिप गया गया था।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: अगले आदेश तक सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों पर लगाई अंतरिम रोक, बनाई 4 सदस्यों की कमिटी

दुकानदार की पत्नी को थी सारी जानकारी, आरोपी गिरफ्तार।

मिली जाकारी के मुताबिक आरोपी घटना के बाद जंगल में फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने 6 घंटे बाद ही आरोपी दिलावर को जंगल से पकड़ लिया है। इसके साथ ही उसकी पत्नी के ऊपर भी केस दर्ज किया है क्युकी उसकी पत्नी को इस बारे में पूरी जानकारी थी।

क्या कहना है पुलिस का ?

खंडवा जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीमा अल्वा का कहना है कि, लड़की के साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया, ‘कल खंडवा में एक दुकान की छत पर एक नाबालिग लड़की की लाश मिली, प्रथम दृष्टया यह बलात्कार की घटना प्रतीत होती है. मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा. हम मामले की जांच कर रहे हैं।’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button