ताज़ा खबरेंभारतराज्य

गुरुग्राम एनकाउंटर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 गैंगस्टर ढेर; 3 पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में दीपक नंदन गैंग के 4 अपराधियों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

गुरुग्राम में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो कार में कुछ हथियारबंद बदमाश घूम रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

व्यवसायी को बनाया था निशाना

पुलिस के अनुसार, जब तक क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं, तब तक बदमाशों ने एक व्यवसायी के घर पर फायरिंग शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि यह व्यवसायी विदेश में बैठे एक वांटेड गैंगस्टर से मिल रही फिरौती की धमकियों के कारण निशाने पर था।

60 राउंड चली गोलियां

पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया और उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब 60 राउंड गोलियां चलीं।

अस्पताल में 4 ने तोड़ा दम

इस मुठभेड़ में दीपक नंदन गैंग के सभी पांचों शूटरों को गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए एक निजी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 बदमाशों को मृत घोषित कर दिया। पांचवें आरोपी का इलाज चल रहा है। वहीं, मुठभेड़ में घायल 3 पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर है।

पुलिस ने बरामद किए हथियार

पुलिस ने घटनास्थल से विदेशी निर्मित पांच पिस्टल बरामद की हैं। फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मारे गए और घायल अपराधियों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास का खुलासा जल्द किया जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button