मनोरंजन

ऋतेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का धमाल, तीसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल

मुंबई: अभिनेता ऋतेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन जबरदस्त उछाल दिखाते हुए करीब 12 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 33.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है। ऐसे में फिल्म जल्द ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये के साथ अच्छी ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, रविवार को फिल्म ने जोरदार वापसी की और कमाई में करीब 13 फीसदी का उछाल दर्ज किया।

फिल्म का मराठी वर्जन सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। तीसरे दिन मराठी वर्जन ने करीब 7.75 करोड़ रुपये कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी भी मजबूत रही। वहीं हिंदी वर्जन ने लगभग 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में ऋतेश देशमुख नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और सलमान खान जैसे सितारे भी शामिल हैं।

दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते फिल्म ने मराठी सिनेमा में नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में ‘लई भारी’ का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है। साथ ही इसने मराठी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग और वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड भी बनाया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button