ताज़ा खबरेंभारत

Assam Assembly Election Results 2026 Live: BJP की हैट्रिक या कांग्रेस की वापसी? पूरे राज्य की नजर नतीजों पर

Assam Election Results 2026 Live Updates

Assam Election Results: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। 126 विधानसभा सीटों के नतीजों पर पूरे राज्य और देश की नजर टिकी हुई है। इस बार मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले NDA और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच है, जबकि कई छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं

चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और 35 जिलों के 40 काउंटिंग सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जा रही है

BJP-NDA बनाम विपक्षी गठबंधन की टक्कर

इस चुनाव में सत्ताधारी BJP के नेतृत्व वाले NDA में असम गण परिषद (AGP) और BPF शामिल हैं। BJP ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि AGP और BPF ने क्रमशः 26 और 11 सीटों पर चुनाव लड़ा है

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस ने 99 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा राइजर दल, AJP और CPI(M) जैसे दल भी मैदान में हैं

Exit Poll में BJP को बढ़त

Axis My India सहित कई एग्जिट पोल्स में BJP के नेतृत्व वाले NDA को बड़ी बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। अनुमान के मुताबिक NDA को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटों तक सीमित रहने की संभावना जताई गई है

हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि असली तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी

प्रमुख चेहरे और हाई-प्रोफाइल सीटें

इस चुनाव में कई बड़े नेता मैदान में हैं

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पारंपरिक सीट जालुकबाड़ी से चुनाव लड़ रहे हैं और हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जॉरहाट से अपना चुनावी डेब्यू कर रहे हैं

AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल भी राज्य राजनीति में वापसी करते हुए बिन्नाकांडी सीट से मैदान में हैं

इसके अलावा अखिल गोगोई (Sibsagar) और विधानसभा स्पीकर बिस्वजीत दैमरी (Tamulpur) भी अहम मुकाबले में हैं

टी गार्डन वोटर्स और असम का निर्णायक फैक्टर

ऊपरी असम के टिनसुकिया और डिब्रूगढ़ जैसे क्षेत्रों में चाय बागान समुदाय (Tea Tribe voters) इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। सभी प्रमुख पार्टियों ने इस समुदाय से जुड़े नेताओं को टिकट देकर वोट बैंक साधने की कोशिश की है

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की है।

काउंटिंग सेंटरों की सुरक्षा के लिए CAPF की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भी बड़ी तैनाती की गई है। ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम से काउंटिंग हॉल तक पूरी प्रक्रिया निगरानी में हो रही है

वोटिंग रिकॉर्ड और महिला भागीदारी

इस चुनाव में असम ने 85.91% का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया है, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। महिला मतदाताओं की भागीदारी भी 86.5% तक पहुंची, जो इस चुनाव की बड़ी खासियत रही

शुरुआती रुझानों पर नजर

सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग के साथ ही शुरुआती रुझान आने लगे हैं। राजनीतिक दलों के दफ्तरों में उत्साह और तनाव दोनों का माहौल देखने को मिल रहा है। हर राउंड के साथ सत्ता समीकरण बदलने की संभावना बनी हुई है

असम चुनाव 2026 के नतीजे तय करेंगे कि क्या BJP एक बार फिर सत्ता में हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन राज्य में वापसी करने में सफल होंगे। पूरे देश की नजर इस हाई-वोल्टेज राजनीतिक मुकाबले पर बनी हुई है

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button