अनुपम खेर का नया प्रोजेक्ट ‘Flicker’ लॉन्च, फर्स्ट लुक शेयर कर बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 551वीं फिल्म ‘Flicker’ का ऐलान कर दिया है। 5 दशक से ज्यादा लंबे करियर और 550 से अधिक फिल्मों में काम करने के बाद भी अभिनेता ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए एक नई शुरुआत जैसा है।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बताया कि Flicker उनके लिए सिर्फ एक नई फिल्म नहीं, बल्कि खुद को नए तरीके से तलाशने और चुनौती देने का मौका है। उन्होंने कहा कि अगर इंसान खुद को चुनौती देना बंद कर दे, तो वह एक ही चीज को दोहराने लगता है। इसी वजह से उन्होंने कुछ अलग और मुश्किल रास्ता चुना।
View this post on Instagram
अभिनेता के मुताबिक, यह फिल्म कुछ सच्चा और खास खोजने की कोशिश है। हालांकि उन्होंने फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है और इसे फिलहाल सीक्रेट रखा है। इससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
अनुपम खेर ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने फैंस से प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने की अपील की।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अनुपम खेर
Flicker के अलावा अनुपम खेर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही खोसला का घोसला के सीक्वल खोसला का घोसला 2 में नजर आएंगे। पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी और दर्शकों को इसकी कहानी व हास्य काफी पसंद आया था।
इसके अलावा अभिनेता फिल्म फ़ौज़ी में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ प्रभास अहम भूमिका में हैं। लगातार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए अनुपम खेर अपने अभिनय सफर में नए प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।





