मनोरंजन

‘पेद्दी’ की नई रिलीज डेट आई सामने, बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आईपीएल सीजन के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मेकर्स फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।

दो फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘पेद्दी’ की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। 5 जून को बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ रिलीज होने वाली है। वहीं इसी दिन वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। ऐसे में जून के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

स्पोर्ट्स ड्रामा है ‘पेद्दी’

राम चरण की यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। अब फैंस 4 जून 2026 को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button