ताज़ा खबरेंभारत

LPG की कमी की खबरों के बीच सरकार का बयान, देश में सभी रिटेल आउटलेट चालू, उत्पादन बढ़ाकर 28% किया गया

New Delhi: देश में LPG की कमी की खबरों के बीच सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल ईंधन या LPG की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि देशभर में सभी रिटेल आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और LPG उत्पादन बढ़ाया गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) Sujata Sharma ने बताया कि 9 मार्च को जारी निर्देश के बाद घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Essential Commodities Act के तहत जारी हुआ आदेश

मंत्रालय ने देश की सभी रिफाइनरियों को Essential Commodities Act के प्रावधानों के तहत एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने का निर्देश दिया था। सुझाता शर्मा के मुताबिक, 9 मार्च को जारी आदेश के बाद उत्पादन में तेजी आई है। पहले घरेलू उत्पादन करीब 25 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर लगभग 28 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

मध्य पूर्व तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर

सरकार का यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब Middle East में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार दबाव में हैं। इससे ईंधन आपूर्ति में संभावित बाधा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।

हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में एलपीजी या अन्य ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

देश में लगभग एक लाख रिटेल आउटलेट चालू

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश में करीब एक लाख रिटेल आउटलेट का बड़ा नेटवर्क मौजूद है, जिनमें से अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा संचालित हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक किसी भी रिटेल आउटलेट पर ईंधन खत्म होने यानी “ड्राई आउट” की कोई सूचना नहीं मिली है।

संसद में हरदीप सिंह पुरी का बयान

इससे पहले पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने लोकसभा में कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और भारत के पास पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार मौजूद है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में एलपीजी उत्पादन करीब 28 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है और आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए आगे भी कदम उठाए जा रहे हैं। पुरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि देश के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीब और वंचित वर्ग के घरों में रसोई गैस की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रहे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button