YouTube हुआ डाउन तो थम गई दुनिया! वीडियो, शॉर्ट्स और लाइव स्ट्रीम सब बंद

YouTube Down: खाली वक्त हो या फिर बिसी शेड्यूल यूट्यूब दोनों ही समय आपके उपयोग में होता है. जैसे खाना बनाना हो तो रेसेपी के लिए और सफर में हो तो न्यूज़ के लिए. यूट्यूब चीजों को आसान कर देता है लेकिन जब Youtube ही अपनी सर्वीस देना बंद कर दे तो फिर क्या होगा?
दरअसल भारत समेत कई देशों में आज सुबह यानि बुधवार को यूट्यूब (YouTube) की सर्विस अचानक से ठप हो गई. यूजर्स को यूट्यूब के अलावा, Google, Amazon Web Services और Cloudflare में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जब यूजर्स ने Youtube खोला तो उनकी स्क्रीन पर Something Went Wrong का मैसेज नजर आने लगा. जिसके बाद यूजर्स काफी परेशान हो गए.
किन देशों में YouTube डाउन?
दरअसल, यूट्यूब डाइन होने की यह समस्या केलल भारत में ही नहीं है. पूरी दुनिया में यूट्यूब डाउन है. इसमें भारत, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कई अन्य देश शामिल हैं. इससे साफ है कि यूट्यूब आउटेज सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है. हालांकि, सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है.
दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब आज सुबह से ही ग्लोबली डाउन हो गई. भारत समेत अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ब्राजील और जर्मनी जैसे कई देशों के लाखों यूजर्स को वीडियो देखने, अपलोड करने या सर्च करने में समस्या आ रही है. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका में अकेले 2 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स आई हैं, जबकि ग्लोबल स्तर पर यह संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है.
यूजर्स ने सबसे पहले मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर समस्या नोटिस की. कई लोगों को होमपेज लोड नहीं हो रहा था और शॉर्ट्स या लाइव स्ट्रीमिंग पूरी तरह ठप पड़ गई. भारत में दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सबसे ज्यादा गड़बड़ी की रिपोर्ट्स आईं. यूजर्स का कहना है कि वे वीडियो प्ले करने की कोशिश करते हैं तो एरर आ जाता है, या ऐप क्रैश हो जाती है.





