न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भारत और अमेरिका के आर्थिक संबंधों में नया मोड़, जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की मुलाकात

भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहा है. भारी शुल्क के कारण रुका हुआ व्यापार अब नई गति पकड़ता दिख रहा है. सोमवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलीफोनिक वार्ता ने स्थिति को पूरी तरह बदल दिया. इस बातचीत के उपरांत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत के टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया… पूरी खबर पढ़ें
देश में मौसम का कहर: पंजाब से बिहार तक मौसम विभाग का अलर्ट

देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जो ताजा चेतावनी जारी की है, वह चिंताजनक है. आगामी सात दिनों में मौसम की स्थिति और बिगड़ने वाली है… पूरी खबर पढ़ें
सहारनपुर: CARATLANE ज्वेलरी शोरूम चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित CARATLANE ज्वेलरी शोरूम में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सदर बाजार पुलिस और SWAT/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 करोड़ रुपये की सोने और हीरे की ज्वेलरी और 45,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं… पूरी खबर पढ़ें
Verified: घर में घुसा ड्रैगन? जानें आग उगलने वाले ड्रैगन की सच्चाई

सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं. वीडियो के दावे लोगों को मजबूर करते हैं कि वह मानें कि यह सच हैं, और इन दावों की पुष्टी करते हैं हम. ऐसे ही इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक ड्रैगन घर में घुस गया और मुंह से आग फैंकता दिखाई दे रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चंबल का है और यहां एक घर में ड्रैगन घुस आया. तो चलिए इस वायरल वीडियो के दावे की पुष्टी करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





