भारतलाइफस्टाइल

नए साल पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 111 रुपये महंगा, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 1 जनवरी 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने झटका दे दिया है. 1 जनवरी 2026 से सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) में की गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम जस के तस रखे गए हैं.

111 रुपये की भारी बढ़ोतरी

तेल विपणन कंपनियों ने नए साल पर वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 111 रुपये (लगभग 7 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है. देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1,691.50 रुपये का हो गया है, जो जून 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.

दिसंबर 2025 में इसकी कीमत 1,580.50 रुपये थी. इससे पहले दिसंबर में सिलेंडर 10 रुपये और नवंबर में 5 रुपये सस्ता हुआ था.

खाने-पीने के कारोबार पर असर की आशंका

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्त्रां, ढाबों और अन्य गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जाता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है.

तेल कंपनियों के मुताबिक, देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है.

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे आम घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button