मनोरंजन

2025: जब पार्टी गानों ने बॉलीवुड पर किया राज, इन Songs ने 2025 में मचाई धूम

मुंबई: साल 2025 बॉलीवुड संगीत के लिए यादगार साबित हुआ. इस साल ऐसे पार्टी गाने रिलीज हुए जो शादियों, क्लबों और सोशल मीडिया रील्स पर पूरी तरह छा गए. हाई एनर्जी बीट्स, कैची हुक स्टेप्स और ग्लैमरस आइटम नंबर्स ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. कई गाने फिल्मों से निकले, लेकिन कुछ तो फिल्म से भी ज्यादा वायरल हो गए. इस साल तमन्ना भाटिया आइटम सॉन्ग्स की क्वीन बनीं, जबकि रीक्रिएटेड ट्रैक्स और नए कोलैबोरेशन ने चार्ट्स पर राज किया.

‘फस्ला’ का अरबी रैप स्टाइल

हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ का ‘फस्ला’ गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अक्षय खन्ना ने इस अरबी रैप स्टाइल गाने में कूल और बेफिक्र डांस किया. बहरीन के रैपर और हिप-हॉप आर्टिस्ट फ्लिपराची ने इस अरबी हिप-हॉप ट्रैक को गाया है. यह गाना पार्टी में वाइब सेट करने के लिए परफेक्ट माना जा रहा है.

आर्यन खान के डेब्यू प्रोजेक्ट का ‘गफूर’

आर्यन खान के डेब्यू प्रोजेक्ट ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ‘गफूर’ गाना सुपर पॉपुलर हुआ. शिल्पा राव और उज्ज्वल गुप्ता की दमदार आवाज, शाश्वत सचदेव का एनर्जेटिक म्यूजिक और तमन्ना भाटिया के स्टाइलिश डांस मूव्स ने इसे सीजन का शानदार पार्टी ट्रैक बना दिया. गाने की हर बीट में एनर्जी है, जो क्लबों और रील्स पर छाया रहा.

‘हाउसफुल 5’ का ‘लाल परी’

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ से ‘लाल परी’ साल के सबसे एनर्जेटिक और मजेदार गानों में से एक रहा. यो यो हनी सिंह और सिमर कौर ने इसे गाया, जबकि यो यो हनी सिंह ने ही कंपोज किया है. एक्टर्स की एनर्जी और ग्रूवी स्टेप्स ने इसे पार्टी स्टार्टर बना दिया.

‘बिजुरिया’ ने ताजा की पुरानी यादें

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से ‘बिजुरिया’ गाने ने सबको थिरकाया. तनिष्क बागची ने रवि पवार की ओरिजिनल धुन को रीक्रिएट किया. सोनू निगम, अशीश कौर, तनिष्क बागची और रवि पवार ने इसे आवाज दी. डांस और कैची हुक से भरा यह ट्रैक वेडिंग्स और क्लबों का फेवरेट बना.

‘आजाद’ का सरप्राइज हिट ‘उई अम्मा’

फिल्म ‘आजाद’ का ‘उई अम्मा’ सरप्राइज पार्टी एंथम रहा. सिंगर मधुबंती बागची की दमदार आवाज, अमित त्रिवेदी का संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स ने गाने में जान डाल दी. राशा थडानी और अमान देवगन की स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे और भी शानदार बना दिया. ‘आजाद’ फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन यह गाना सफल रहा.

‘रेड 2’ का बोल्ड आइटम नंबर ‘नशा’

अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ का गाना ‘नशा’ साल का शानदार आइटम सॉन्ग रहा. जैस्मिन संदलस, सचेत टंडन, दिव्या कुमार और सुमोंतो मुखर्जी की आवाज और म्यूजिक के साथ तमन्ना भाटिया की बोल्ड मूव्स ने इसे क्लब और बैचलर पार्टी का फेवरेट बना दिया. गाने के बोल जानी ने लिखे हैं.

साल 2025 में इन पार्टी गानों ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड म्यूजिक में डांस नंबर्स और आइटम सॉन्ग्स की अपनी अलग पहचान है.

Show More
Back to top button