कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग की साज़िश के सिलसिले दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर बंधु मान सिंह को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग की साज़िश के सिलसिले में एक गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है. वह गोल्डी ढिल्लों गैंग का एक बड़ा अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक चाइनीज़ पिस्टल और कारतूस बरामद हुए.
जॉइंट सीपी क्राइम ब्रांच सुरेंद्र कुमार ने बताया, “ये घटना कनाडा में हुई है… इसने यहां आने पर जो हथियार प्रीक्योर किया, उसकी जांच हम कर रहे हैं. 2019 में ये कनाडा गया था, वहां किसी मामले में ये जेल गया और उग्रवादियों के संपर्क में आया और उनके साथ काम करने लगा. इसने (कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर) फायरिंग करने वालों को गाड़ी उपलब्ध कराई और वारदात के बाद गाड़ी पार्क करने में मदद की है.”
#WATCH दिल्ली: जॉइंट सीपी क्राइम ब्रांच सुरेंद्र कुमार ने बताया, “ये घटना कनाडा में हुई है… इसने यहां आने पर जो हथियार प्रीक्योर किया, उसकी जांच हम कर रहे हैं। 2019 में ये कनाडा गया था, वहां किसी मामले में ये जेल गया और उग्रवादियों के संपर्क में आया और उनके साथ काम करने लगा।… https://t.co/LeI2nXXK2H pic.twitter.com/wSgoSeQJpx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2025
कौन है बंधु मान सिंह सेखों?
गिरफ्तार आरोपी बंधु मान सिंह सेखों कनाडा में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर हुई गोलीबारी का मुख्य शूटर बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, वह इस वारदात का मास्टरमाइंड भी है, जिसकी गिरफ्तारी से इस पूरे षड्यंत्र का खुलासा होने की उम्मीद है. सेखों एक खतरनाक गैंगस्टर है, जिसके तार कनाडा और भारत के कुख्यात आपराधिक गिरोहों से जुड़े हैं. उसकी गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





