Fact Check: साउदी में फंसे युवक का वीडियो है मीडिया स्टंट, सऊदी अरब पुलिस ने इन दावों को किया खारिज

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय युवक परेशान है और रोते हुए वीडियो के जरिए बता रहा है कि वह सउदी में फंस गया है. इस लड़के ने दावा किया कि उसके मालिक ने उसके यात्रा दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और उसे रेगिस्तान में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. चलिए इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टी करते हैं.

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्रयागराज हंडिया प्रतापुर रहने वाला फंसा सऊदी अरब में” यूजर ने यह वीडियो अक्टूबर 20, 2025 को पोस्ट किया.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, इस वीडियो में कोई सत्यता नहीं
दावे की पुष्टि के लिए, हमने वायरल वीडियो को इंटरनेट पर खोज की, क्या वाकई यह युवक सच कह रहा है क्या वह सउदी में परेशान है. साथ ही हमने इंटरनेट पर भी इसकी खोज की जिसके बाद हमें Time Now की एक रिपोर्ट मिली जिसमें बताया गया कि यह वीडियो भ्रामक है और युवक ने यह वीडियो फेम और व्यूज पाने के लिए बनाया था.
Time Now की इस रिपोर्ट की हेडलाइन में लिखा था, “‘Did It For Views’: Saudi Police Dismiss UP Man’s Hostage Claims As Social Media Stunt” इसके मुताबिक युवक द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया स्टंट है.

इसकी रिपोर्ट से हमें लगा कि यह वीडियो भ्रामक है लेकिन हमारा शक उस वक्त यकीन में बदला जब हमें सऊदी अरब पुलिस का स्पष्टीकरण मिला जो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने पोस्ट किया था. पोस्ट के जरिए सऊदी अरब पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया है. X पर एक बयान में, पूर्वी प्रांत पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि ये दावे निराधार पाए गए हैं और उस व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर व्यूज़ बढ़ाने के उद्देश्य से सामग्री रिकॉर्ड और प्रकाशित की थी.
شرطة المنطقة الشرقية توضح:
ادعاء وافد في محتوى مرئي برغبته في العودة إلى بلده لا صحة له، وتم توثيقه ونشره لغرض زيادة عدد المشاهدات في حسابه بأحد مواقع التواصل الاجتماعي. pic.twitter.com/CkmjF6d1SK— الأمن العام (@security_gov) October 24, 2025
इतना ही नहीं हमें इंटरनेट पर Money Control की एक रिपोर्ट मिली जिससे हमें पता लगा कि इंद्रजीत की मां, रंजू देवी ने कहा कि यह उसकी पहली विदेशी पोस्टिंग थी और वह नए माहौल में खुद को ढालने के लिए परेशान हो रहा था. उसकी पत्नी पिंकी ने कहा कि दोनों रोजाना कॉल पर बात करते हैं और गुस्से में आकर कभी-कभी वह सोशल मीडिया पर परेशान करने वाले वीडियो पोस्ट कर देता है.
इस बीच, शुक्रवार को भारतीय दूतावास ने कहा कि वह व्यक्ति को ढूंढने की कोशिश कर रहा है, हालांकि, वीडियो में जगह, कॉन्टैक्ट नंबर या उसके मालिक की जानकारी नहीं होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकती.
दूतावास ने कहा, “दूतावास व्यक्ति को ढूंढने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में जगह/प्रांत का विवरण, संपर्क नंबर या नियोक्ता का विवरण नहीं होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकती.”
निष्कर्ष
अंत: हमे मिले तमाम सबूतों के मद्देनजर हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो फेक है या फिर एक सोशल मीडिया स्टंट है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





