खेललाइफस्टाइल
एशिया कप के मुकाबले देखने जा रहे हैं दुबई?… तो इन बातों का रखें ध्यान, बच जाएगा खर्च

एशिया कप का रोमांच अब अपने चरम पर है और 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. अगर आपने भी इस मैच के लिए टिकट बुक कर लिया है या आने वाले दिनों में दुबई जाकर मुकाबले का लुत्फ उठाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है.
हम आपको बताने जा रहे हैं दुबई में रहने और घूमने के कुछ ऐसे बजट-फ्रेंडली ऑप्शन, जिनसे आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा.
फ्लाइट बुकिंग के स्मार्ट टिप्स
- दुबई की फ्लाइट बुक करते समय सभी एयरलाइंस और ट्रैवल वेबसाइट्स पर रेट्स ज़रूर चेक करें.
- कोशिश करें कि रिटर्न टिकट साथ ही बुक कर लें, इससे आपको किराए में अच्छी बचत हो सकती है.
- आखिरी समय की बुकिंग से बचें, वरना टिकट महंगे मिल सकते हैं.
दुबई में किफायती होटल कहां मिलेंगे?
- देहरा दुबई: इस इलाके को बजट-फ्रेंडली होटल्स के लिए जाना जाता है. यहां आपको 50–60 दिरहम तक में होटल रूम मिल सकता है.
- बुर दुबई: भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद. यहां किफायती दामों पर अच्छे होटल्स आसानी से उपलब्ध हैं.
- एयरबीएनबी और अपार्टमेंट्स: अगर आपका बजट थोड़ा लचीला है, तो आप अपार्टमेंट या एयरबीएनबी भी चुन सकते हैं, जो लंबी स्टे के लिए किफायती साबित होते हैं.
खर्च बचाने के लिए ये भी करें
- ट्रैवल के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, क्योंकि टैक्सी और कैब आपकी जेब ढीली कर सकती हैं.
- खाने के लिए लोकल मार्केट और स्ट्रीट फूड बेहतरीन विकल्प हैं, जो न सिर्फ सस्ते होते हैं बल्कि आपको लोकल टेस्ट का मजा भी देते हैं.
यानी, अगर आप भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े मैच का रोमांच दुबई में लाइव देखना चाहते हैं, तो थोड़ी समझदारी से आपका ट्रिप शानदार और जेब-फ्रेंडली दोनों हो सकता है.





