ताज़ा खबरेंवायरल

30 घंटे में सुलक्षा 114 वर्षीय धावक फौजा सिंह से जुड़ा हिट एंड रन केस

बीते दिन सड़क हादसे में 114 वर्षीय दिग्गज मैराथन रनर फौजा सिंह की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर उनकी फॉर्च्यूनर को भी जब्त कर लिया है.

 

भारतीय मूल के ब्रिटिश मैराथन एथलीट फौजा सिंह को सोमवार की शाम पंजाब के ब्‍यास पिंड गांव के पास जलंधर-पठानकोट एनएच के किनारे सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्‍हें टक्‍कर मार दी थी. इस सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.

 

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा बनाई गई टीम ने कुछ गाड़ियां लिस्ट आउट की थी. जिन में से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान देर शाम कर ली गई थी. मंगलवार देर शाम तक पुलिस को संदिग्ध फॉर्च्यूनर का नंबर पता चला गया.  नंबर से पता चला कि उक्त गाड़ी कपूरथला के अठौली गांव के रहने वाले वरिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह के नाम पर पंजीकृत थी.जिसके बाद जालंधर पुलिस की टीमें कपूरथला रवाना हुईं और वरिंदर तक पहुंचीं. वरिंदर सिंह से पूछताछ में पता चला कि कनाडा से आए एक एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने उनकी कार खरीदी थी. पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि अमृतपाल के पिता का निधन हो चुका है, उसकी तीन बहनें हैं और उसकी मां कनाडा में रहती हैं.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button