ताज़ा खबरें
दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

देश की राजधानी दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी दो स्कूलों को डाक से भेजी गई. इनमें से एक चाणक्यपुरी और दूसरा द्वारका में है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 14 जुलाई की सुबह द्वारका उत्तर पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला. तुरंत इलाके की तलाशी ली गई. स्थानीय पुलिस, पीसीआर, खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ता स्कूल पहुंच गए और उचित जांच की गई. साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं. स्कूल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली.
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.





