खेल

“हमने कई कैच छोड़े और हमारा निचला क्रम योगदान नहीं दे सका…” इग्लैंड से हार पर बोले शुभमन गिल

शुरुआती दो दिनों में भारत ने इंग्लैंड पर दबदबा बनाए रखने और एक टेस्ट में 5 शतक बनाने के बाद भी पहला टेस्ट गंवा दिया. 371 रनों के लक्ष्य को टीम इंग्लैंड ने आसानी से छीन लिया. उपकप्तान ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जमाया जबकि गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भी शतक बनाए, लेकिन भारत दोनों पारियों में अपेक्षित बड़ा स्कोर नहीं बना सका और कई अहम कैच भी गवाए.

 

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से 24 के बीच हेडिंग्ले स्थित लीड्स के मैदान में खेला गया. जहां टीम इंडिया का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. मगर चौथी पारी में क्षेत्ररक्षकों की थोड़ी चूक की वजह से गिल एंड कंपनी को शिकस्त का सामना करना पड़ा.

 

मैच के बाद लीड्स में हुई चूक का कैप्टन गिल ने भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘एक शानदार टेस्ट, हमारे पास मौके थे. मगर कैच छोड़ना हमारे लिए काफी महंगा रहा. कल, हम उनके सामने 430 रन का लक्ष्य रखने के बारे में सोच रहे थे. मगर हमारे आखिरी के कुछ विकेट 25 रन पर ही गिर गए.’

 

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘पहले सत्र में हमने उम्दा गेंदबाज की थी. काफी कंजूसी के साथ रन खर्च किए. मगर जब गेंद एक बार पुरानी हो जाती है, उसके बाद रन रोकना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में गेंद के नरम होने के बाद भी विकेट की तलाश करते रहना चाहिए.’

 

शुभमन गिल ने कहा, ‘मैच के दौरान जडेजा (रवींद्र जडेजा) ने काफी अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने कई मौके बनाए. एक मौका ऐसा था, जिसे पंत (ऋषभ पंत) नहीं भुना पाए. ऐसा होता रहता है.’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button