RCB जीत के जश्न में बेंगलुरु में मची भगदड़, 11 की मौत पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न एक बड़े हादसे में बदल गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास टीम की जीत का जश्न देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इस दुखद हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर से पूरा देश सदमे में है।
आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है। उन्होंने टीम के आधिकारिक बयान को साझा करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मैं पूरी तरह टूट चुका हूं, मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।”
View this post on Instagram
इस दर्दनाक घटना पर फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।
दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “यह बेहद दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”
Heart wrenching tragedy in Bangalore. Deeply distressed and my heart reaches out to the families of the victims in this moment of grief. May the injured recover soon.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) June 4, 2025
अभिनेता आर माधवन ने हादसे को लेकर कहा, “यह एक गहरी त्रासदी है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सभी से आग्रह है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदारी से पेश आएं।”

एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा, “खुशी का पल गम में बदल गया। बेंगलुरु में हादसे में जान गंवाने वालों के बारे में सुनकर दिल टूट गया है। प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।”
A moment of joy…turned into something unimaginable!!! Absolutely heartbroken to hear about the lives lost in Bengaluru. Prayers for the families who lost their loved ones.
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) June 5, 2025
विवेक ओबेरॉय ने एक्स पर लिखा, “अपनों को खोने का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता, खासकर तब जब पल जश्न का हो। हमारे दिल और दुआएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।”
Deepest sorrow fills us as we mourn the lives tragically lost in the Bengaluru stampede. It’s truly saddening to lose loved ones, especially during what should have been a moment of collective joy in cricket.
To the families and friends now facing this unimaginable void, our…
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) June 4, 2025
अभिनेता सोनू सूद ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए लिखा, “बेंगलुरु में आईपीएल के जश्न के दौरान हादसे की खबर से दिल टूट गया है। कोई भी जश्न इंसानी जिंदगी से बड़ा नहीं होता। पीड़ित परिवारों के लिए मेरी प्रार्थनाएं।”
Heartbroken by the tragedy during the IPL celebrations in Bangalore. No celebration is worth a life; Prayers for the families and all those affected. 🙏💔
— sonu sood (@SonuSood) June 5, 2025
इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इतनी भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए थे। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
आरसीबी की जीत पर जश्न का जो माहौल बना था, वह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। यह हादसा न सिर्फ बेंगलुरु बल्कि पूरे देश के लिए एक चेतावनी है कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना ऐसे आयोजनों की योजना नहीं बनानी चाहिए। देश की तमाम हस्तियों की संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं।





