मनोरंजन

क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘डकैत: एक प्रेम कथा’, टीजर रिलीज के साथ ही बढ़ा दर्शकों का क्रेज

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का टीजर आज जारी कर दिया गया है। टीजर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म में लव, धोखा और बदले की कहानी को एक्शन के साथ रोमांटिक अंदाज़ में पेश किया गया है।

1 मिनट 1 सेकंड लंबे टीजर की शुरुआत अदिवी शेष की आवाज़ से होती है, जो किसी ‘जूलियट’ के लिए कहता है कि सभी ने उसके साथ धोखा किया, लेकिन अब वो उसके साथ है और किसी को नहीं छोड़ेगा। इसी के साथ मृणाल ठाकुर का इमोशनल लुक सामने आता है, जो दर्द और असहायता से भरा है। टीजर में अनुराग कश्यप की भी झलक देखने को मिलती है, जो संभवतः एक नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है और इसमें अदिवी शेष एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर का किरदार भावनात्मक रूप से मजबूत और पीड़ित दिखाई दे रहा है, जो कहानी में गहराई जोड़ता है। फिल्म में प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

शुरुआत में फिल्म में मृणाल ठाकुर की जगह श्रुति हासन को कास्ट किया गया था, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद मृणाल ठाकुर को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया।

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के दमदार डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल टोन ने फिल्म को लेकर उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button