मनोरंजन

‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के हटने की खबरों पर बोले सुनील शेट्टी: बिना बाबू भैया फिल्म अधूरी

बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि फिल्म में ‘बाबू भैया’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से खुद को अलग कर लिया है। इस खबर से फैंस काफी निराश नजर आए। अब फिल्म में ‘श्याम’ का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘बॉलीवुड बबल’ को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने साफ कहा, “बिना बाबू भैया और अक्षय कुमार के राजू के, ‘हेरा फेरी’ जैसी कोई चीज हो ही नहीं सकती।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर परेश रावल फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे तो ‘श्याम’ जैसे किरदार का भी कोई मतलब नहीं रह जाएगा। उनके मुताबिक ‘हेरा फेरी’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है, जो तीनों किरदारों के साथ ही मुकम्मल होता है।

फिलहाल सुनील शेट्टी अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी वीर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में वह एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जो एक ईमानदार नेता का समर्थन करता है और समाज में बदलाव लाने का सपना देखता है।

सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। वहीं, ‘हेरा फेरी 3’ भी उनके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिसे निर्देशक प्रियदर्शन बना रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button