मनोरंजन

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर रिलीज, विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी दिखाएगी फिल्म

मुंबई: मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईथा’ का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में भावनाओं से भरपूर कहानी और शानदार दृश्य देखने को मिल रहे हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसमें श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसकी खूब तारीफ की है। खासकर श्रद्धा कपूर के लुक और अभिनय को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)


‘ईथा’ महान लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। विठाबाई अपनी लावणी और तमाशा प्रस्तुतियों के लिए पूरे महाराष्ट्र में मशहूर थीं। भारतीय लोक रंगमंच में उनके योगदान के लिए उन्हें 1957 और 1990 में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

फिल्म के जरिए दर्शकों को संघर्ष, कला और विरासत की एक भावनात्मक कहानी देखने को मिलेगी। वहीं, ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर निर्माता दिनेश विजान के साथ काम करती नजर आएंगी।

टीजर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब सभी को 28 अगस्त को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

Show More
Back to top button