खेल

IPL के दौरान BCCI का बड़ा एक्शन, गौतम गंभीर के करीबियों को किया बर्खास्त

जहां एक ओर आईपीएल का बुखार सर पर चढ़कर बोल रहा है और भारतीय क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक ऐसी कार्रवाई की है कि टीम इंडिया के होश उड़ गए. इस साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से मिली हार और सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने पर BCCI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक कोच अभिषेक नायर को बाहर कर दिया है, जबकि उनका कार्यकाल 8 महीने पहले ही शुरू हुआ था. हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

 

इतना ही नहीं टीम से टी. दिलीप जो की फील्डिंग कोच थे और ट्रेनर सोहम देसाई को भी बर्खास्त कर दिया गया है. दिलीप के आने के बाद से भारतीय टीम की फील्डिंग में गजब का निखार आया था. हर मैच के बाद बेस्ट कैचिंग अवॉर्ड की परम्परा भी उन्हीं के कार्यकाल में शुरू हुई थी.

 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नायर की जगह किसी को नियुक्त नहीं किया जाएगा क्योंकि बल्लेबाजी कोच के तौर पर सितांशु कोटक पहले ही टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं. वहीं दिलीप का काम सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे देखेंगे.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button