
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला चर्चा का विषय बन गया. इसकी वजह यह नहीं कि यह मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी का है बल्कि इस मुकाबले के दौरान हुआ ब्लंडर है. दरअसल आज, 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां मेजबाद देश की तरफ से एक बड़ी गड़बड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला आज (22 फरवरी 2025) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में जब राष्ट्रगान के लिए उतरे. उस दौरान आयोजकों की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रगान की जगह गलती से भारत का राष्ट्रगान बज गया. मगर समय रहते उन्होंने अपनी गलती को सुधार लिया. इसके बावजूद इस घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
Gaddafi Stadium Lahore main, Eng vs Aus ke match main sound wale ne Indian national anthem baja diya 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/0wHSrA7wuZ
— Prayag (@theprayagtiwari) February 22, 2025
बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. उनकी शरुआत अच्छी रही है. 100 रन तक उन्होंने 2 विकेट चटका लिए हैं. एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया को पहला विकेट अपने शानदार कैच से दिलाया था. देखना होगा कि दोनोंं टीमों में से कौन सी टीम बाजी मारती है.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI- मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन
इंग्लैंड की प्लेइंग XI- फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड





