मनोरंजनवायरल

Youtube से डिलीट हुआ रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो

रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का विवादित वीडियो यूट्यूब से हटा दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक सूचना प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस भेजा था और इस वीडियो को हटाने को कहा था. जिसके बाद यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए इसे हटा दिया है. वहीं सोमवार को व्यापक पैमाने पर आलोचना होने के बाद यूट्यूबर ने माफी मांगी थी और कहा कि उन्हें ‘कॉमेडी’ नहीं आती.

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में रणवीर शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछा. इस बयान के बाद उन पर जमकर ट्रोलिंग हुई और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी. विवाद बढ़ता देख रणवीर ने 10 जनवरी 2025 को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी. वीडियो में रणवीर ने कहा, “मैंने जो कमेंट किया, वह बेहद अनुचित था. यह फनी बिल्कुल भी नहीं था और न ही यह मेरी कॉमेडी का जॉनर है. मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं.”

उन्होंने आगे कहा कि वह अपने बयान पर सफाई नहीं देना चाहते क्योंकि यह बिल्कुल भी सही नहीं था. “बहुत सारे लोग मेरा पॉडकास्ट देखते हैं, जो फैमिली-फ्रेंडली और जानकारी से भरपूर होता है. मैं वादा करता हूं कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी. मैंने इस घटना से सीखा है और मैं शो के मेकर्स से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस बयान वाले हिस्से को हटा दिया जाए.”

Show More
Back to top button