RBI ने 5 साल बाद किया Repo Rate में कटौती का ऐलान, लोन EMI पर पड़ेगा असर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति शुक्रवार को नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में अपनी पहली मौद्रिक नीति की घोषणा की. जिसमें केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखते हुए आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रेपो दर में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है.
एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने सर्वसम्मति से नीतिगत दर को 25 बेसिस पॉइंट से घटाकर 6.5% से 6.25% करने का फैसला किया: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा
#WATCH एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने सर्वसम्मति से नीतिगत दर को 25 बेसिस पॉइंट से घटाकर 6.5% से 6.25% करने का फैसला किया: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा pic.twitter.com/0EaXJSy0LN
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 7, 2025
गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछली 11 बार की एमपीसी बैठक में रेपो रेट नहीं घटाया और हर बार खुदरा महंगाई के तय दायरे से ज्यादा होने का हवाला दिया. लेकिन, अब जबकि खुदरा महंगाई गिरकर रिजर्व बैंक के तय दायरे में आ गई है तो आरबीआई ने 12वीं एमपीसी बैठक में ब्याज दरें घटा दीं. ब्याज दरें घटने से होम लोन, कार लोन और बिजनेस लोन सस्ते हो जाएंगे.





