भारत

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर अमेरिका ने जताई चिंता, कहा- “बांग्लादेश में स्वस्थ लोकतंत्र देखना चाहता है अमेरिका”

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहा अत्याचार भारत भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है वहीं इसपर अब अमेरिका का बयान आया है. अमेरिका विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैक्लाउड ने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर कहा, “अमेरिका बांग्लादेश में एक स्वस्थ लोकतंत्र देखना चाहता है.”

 

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मौजूद अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता ने कहा, “अमेरिका बांग्लादेश में एक स्वस्थ लोकतंत्र देखना चाहता है. वहां हर व्यक्ति के मानवाधिकारों की रक्षा होनी चाहिए. अभी हमें बांग्लादेश से जो खबरें मिल रही है वह चिंताजनक है. हम हालातों पर नजर रखे हुए हैं. हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में लोग अपने धर्म का पालन करते हुए जीवन जी सकेंगे.”

बता दें कि बांग्लादेश के चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं. चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इस दौरान उन पर BNP और जमात के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था. जिसमें 50 हिंदू घायल हो गए थे. चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक के सदस्यों ने हर जिले में शांतिपूर्ण सभाएं आयोजित कर रहे हैं. हालांकि चरमपंथी समूह इन सभाओं पर हमला कर रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button