अमेरिका: जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दिया जलाकर मनाई दिवाली, कहा अब यहाँ दिवाली गर्व से मनाई जाती है
अमेरिका: जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दिया जलाकर मनाई दिवाली, कहा अब यहाँ दिवाली गर्व से मनाई जाती है
अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में सालाना दीवाली कार्यक्रम की मेजबानी की। जिसमें 600 से ज़्यादा प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा, कांग्रेस के सदस्य, वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी और भारतीय अमेरिकी मेयर शामिल हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश भर से आए भारतीय अमेरिकी कांग्रेसियों, अधिकारियों और कॉर्पोरेट अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “राष्ट्रपति के तौर पर मुझे व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दिवाली समारोह की मेज़बानी करने का सम्मान मिला है। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। सीनेटर, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के तौर पर दक्षिण एशियाई अमेरिकी मेरे स्टाफ के अहम सदस्य रहे हैं।”
#WATCH | Washington DC | White House Diwali Celebrations | US President Joe Biden says, “The south-Asian American community enriched every part of the American life. Yours is the fastest-growing and the most engaged community in the world… Now, Diwali is celebrated openly and… pic.twitter.com/k5qU5EvQnF
— ANI (@ANI) October 28, 2024
राष्ट्रपति ने अपने प्रशासन में दक्षिण एशियाई अमेरिकियों के योगदान को भी स्वीकार किया, जिसमें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और डॉ. विवेक मूर्ति जैसी उल्लेखनीय हस्तियों का उल्लेख किया गया। राष्ट्रपति ने देश की जनसांख्यिकी को प्रतिबिंबित करने वाले विविध प्रशासन को बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने पर गर्व व्यक्त किया, जिसमें समावेशिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
जो बिडेन ने कहा, “कमला से लेकर डॉ. मूर्ति तक और आज यहां मौजूद आपमें से बहुत से लोगों के लिए, मुझे गर्व है कि मैंने अमेरिका जैसा दिखने वाला प्रशासन बनाने की अपनी प्रतिबद्धता निभाई।”
गौरतलब है कि 2003 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की थी। हालांकि, उन्होंने कभी निजी तौर पर दिवाली सेलिब्रेशन में हिस्सा नहीं लिया। 2009 में बराक ओबामा ने राष्ट्रपति बनने पर व्हाइट हाउस में निजी तौर पर दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। उन्होंने व्हाइट हाउस में दीया जलाकर दिवाली मनाई थी। इसके बाद 2017 में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने पर इस पंरपरा को और आगे बढ़ाया। 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ मिलकर व्हाइट हाउस में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली पार्टी की मेजबानी की थी। इस दौरान 200 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया था





