महाराष्ट्र और झारखण्ड के चुनावों की तारीखों का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग करेगा प्रेस वार्ता
महाराष्ट्र और झारखण्ड के चुनावों की तारीखों का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग करेगा प्रेस वार्ता
देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। झारखण्ड और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग द्वारा आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए 2024 के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। ECI आज यानी मंगलवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान करेगी।
चुनाव आयोग द्वारा आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए 2024 के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
ECI आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। pic.twitter.com/VeA56zbpeh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2024
गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा, जबकि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन, जिसमें भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं, का मुकाबला महा विकास अघाड़ी से होगा, जिसमें कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।
वहीं बात अगर झारखंड की करे तो यहाँ सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), जो कि भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा है, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ चुनाव लड़ेगा, जिसमें ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा शामिल हैं।





