जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) ने विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. उमर अब्दुल्ला गंदेरबल से, तनवीर सादिक जदीबल से चुनाव लड़ेंगे.

कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को डूरु से और राज्य के पूर्व पार्टी प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से मैदान में उतारा गया है.
यह घोषणा कांग्रेस द्वारा सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के साथ सीट बंटवारे के समझौते के बाद की गई.
बता दें कि बीते दिन सोमवार को नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच लंबी बातचीत के बाद आखिरकार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई. सीट-बंटवारे में नेशनल कांफ्रेंस को 51 जबकि कांग्रेस 32 सीट पर चुनाव लड़ने की सहमती मिली. इसके अलावा दोनों पार्टियों के गठबंधन में शामिल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी को एक-एक सीट दी गई है.
JKPCC अध्यक्ष तारिक़ हमीद कर्रा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-NC गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर बताया, “90 सीटों में से 51 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 5 सीटों पर दोनों पार्टियां चुनाव लड़ेंगी. एक सीट पैंथर्स पार्टी और एक सीट CPI(M) के लिए छोड़ी गई है.”




