खेलताज़ा खबरें

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने किए बदलाव, जानें किसे मिली टीम में जगह

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे वनडे मैच में शर्मनाक हार के बाद आज भारत ने इस सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. भारत ने दूसरा वनडे खेलने वाले केएल राहुल और अर्शदीप सिंह को तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है. इन दोनों की जगह ऋषभ पंत और रियान पराग को मौका दिया गया है. इसके साथ ही रियान पराग का इस वनडे में क्रिकेट करियर शुरू होने जा रहा है.

 

तीन वनडे मैच की सीरीज में इस वक्त श्रीलंका 1-0 से आगे चल रही है. भारत को यह सीरीज बराबर कराने के लिए तीसरा मैच हरहाल में जीतना होगा. अगर भारत तीसरा वनडे हारा तो सीरीज भी हार जाएगा.

 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, 5 चरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, दुनिथ वेलालागे, कामिंंदु मेंडिस, महीश तीक्ष्णा, 10 जेफ्री वांडरसे, असिथा फर्नांडो.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button