राजनीति

कल दिल्ली में आयोजित होगी एनडीए की बैठक, नीतीश कुमार और अमित शाह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल: सूत्र

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका मिला है वहीं इस रुझान के मुताबिक एनडीए करीब 300 सीटों पर आ रही है वहीं इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिती के साथ 230 सीटों पर आगे चल रही हैं.

 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कल दिल्ली में एनडीए नेताओं की बड़ी बैठक होने वाली है. इस बौठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे. बैठक में बीजेपी नेता अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.

 

बुधवार को दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक इस चुनाव के बाद आगे की रणनीति को तय करने के लिए होगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button