Hindi Newsportal

विश्व में आज मनाया जा रहा है क्रिसमस, जानिए क्या इसका इतिहास, पीएम मोदी ने दी क्रिसमस की बधाई

फाइल इमेज
0 280

विश्व में आज मनाया जा रहा है क्रिसमस, जानिए क्या इसका इतिहास, पीएम मोदी ने दी क्रिसमस की बधाई

 

प्रतिवर्ष आज यानी 25 दिसंबर को पूरे विश्व में धूमधाम से क्रिसमस मनाया जाता है। वैसे तो क्रिसमस ईसाईयों का प्रमुख त्योहार है। लेकिन अब अधिकतर  लोग इसे धूमधाम से मानते हैं। खासतौर से बच्चों के बीच इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है क्योंकि उन्हें इस दिन इंतजार रहता सांता क्लॉज का जो उन्हें आकर ढेर सारे गिफ्ट देता है। ये पर्व प्रभु यीशु के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। इस मौके पर लोग मोमबत्तियां जलाकर ईसा मसीह से जीवन में प्रकाश की कामना करते हैं। क्रिसमस के दिन इसे जलाकर सौहार्द और रिश्तों में मिठास बनी रहने की कामना की जाती है।

क्या है क्रिसमस का इतिहास 

25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस इसे लेकर अलग-अलग कथाएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार 336 ई. पूर्व में रोम के पहले ईसाई सम्राट के दौर में 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया गया था। जिसके कुछ सालों बाद पोप जुलियस ने आधिकारिक तौर पर जीसस क्राइस्‍ट का जन्मदिवस 25 दिसंबर के दिन मनाने का ऐलान कर दिया। कहते हैं तभी से 25 दिसंबर को क्रिसमस मानाने की प्रथा चला आ रही हैं।

पीएम मोदी ने भी दी क्रिसमस की बधाई 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह विशेष दिन समाज में सद्भाव व आनंद को और मजबूत करे. प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर लिखा की क्रिसमस की बधाई ! यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना को आगे बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों और समाज की सेवा पर जोर देने का स्मरण करते हैं।