कर्नाटक: डिप्टी सीएम ने पार्षद को मारा थप्पड़, बीजेपी ने शेयर किया वीडियो
लोकसभा चुनावों के दौरान कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार विवादों में फंसे हुए नज़र आरहे हैं। दरअसल डीके शिवकुमार सरेआम एक कांग्रेस पार्षद को तमाचा मार दिया। भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कांग्रेस नेता डी.के शिवकुमार को पार्षद को थप्पड़ मरते हुए देखा जा सकता है।
ಡಿಸಿಎಂ @DKShivakumar ಅವರು ಚುನಾವಣಾ ಪ್ರಚಾರದ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಕಾರ್ಪೊರೇಟರ್ಗೆ ಕಪಾಳಮೋಕ್ಷ ಮಾಡಿರುವ ವಿಡಿಯೋ ಎಲ್ಲೆಡೆ ವೈರಲ್ ಆಗುತ್ತಿದೆ.
ಕಳೆದ ರಾತ್ರಿ ಡಿ. ಕೆ. ಶಿವಕುಮಾರ್ ಅವರು ಹಾವೇರಿ ಜಿಲ್ಲೆಯ ಸವಣೂರು ಪಟ್ಟಣದಲ್ಲಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ ವಿನೋದ್ ಅಸೂಟಿಯವರ ಪರ ಚುನಾವಣಾ ಪ್ರಚಾರ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದರು.
ಈ ವೇಳೆ… pic.twitter.com/NwwP6091ia
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) May 5, 2024
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो कांग्रेस पार्षद को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। बीजेपी ने ये वीडियो से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि डीके शिवकुमार उनके बगल में नारे लगा रहे एक शख्स को थप्पड़ मारते हैं, जिसके बाद डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस उस शख्स को पीछे धकेल देती है।
बीजेपी की पोस्ट में लिखा गया है कि यह मामल कर्नाटक के हावेरी में धारवाड़ के सावानूर कस्बे का है। जहां डीके शिवकुमार कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान लोग डीके के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। शिवकुमार जैसे ही कार से उतरे, तभी वहां के लोकल पार्षद अलाउद्दीन मनियार ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। डिप्ट सीएम इस बात से इतने खफा हुए कि उन्होंने उस ज़ोरदार तमाचा जड़ दिया।