ताज़ा खबरें

साऊथ कोरिया विमान हादसा: 124 लोगों की हुई मौत, रनवे से फिसलकर हवाई अड्डे की दीवार से टकराया था प्लेन

साऊथ कोरिया विमान हादसा: 124 लोगों की हुई मौत, रनवे से फिसलकर हवाई अड्डे की दीवार से टकराया था प्लेन

साउथ कोरिया में रविवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ एक पैसेंजर प्लेन क्रैश के होने की खबर सामने आयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक साउथ कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान एक विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है विमान में 181 लोग सवार थे।

रॉयटर्स ने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के हवाले से दिए गए ताजा अपडेट के मुताबिक दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से फिसलकर हवाई अड्डे की दीवार से टकरा गया, जिसमें 124 लोगों की मृत्यु हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त विमान कथित तौर पर जेजू एयर का बोइंग 737-800 था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर का विमान, जिसमें 175 यात्री और छह फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे वह थाईलैंड से वापस आ रहा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त प्लेन के लैंडिग गियर में खराबी आई थी। इसकी वजह से प्लेन को बिना लैंडिंग गियर के लैंड करना पड़ा। लैंड करने के बाद प्लेन रनवे पर फिसलता हुआ, एयरपोर्ट की फैंस (बाउंड्री) से टकराकर क्रैश हो गया।

यह हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पर सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button