ताज़ा खबरें

कैलिफोर्निया: गुरुद्वारा में हुई गोलीबारी, 17 लोगों को किया गया गिरफ्तार, AK-47 और मशीन गन हथियार बरामद

कैलिफोर्निया: गुरुद्वारों में हुई गोलीबारी, 17 लोगों को किया गया गिरफ्तार, AK-47 और मशीन गन हथियार बरामद

 

अमेरिका में कैलिफोर्निया की पुलिस ने स्टॉकटन और सैकरामेंटो में स्थित गुरुद्वारों तथा अन्य स्थानों पर गोलीबारी का मामला सामने आया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार है वहीं, 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी भी की है। इस दौरान पुलिस ने AK-47, हथकड़ी और कम से कम एक मशीन गन जैसे हथियार बरामद किए हैं।

कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा, यूबा शहर के पुलिस प्रमुख ब्रायन बेकर, सटर काउंटी जिले के अटॉर्नी जेनिफर डुप्री ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज इसकी जानकारी दी।

गौरतलब है उत्तरी कैलिफोर्निया में कि 16 अप्रैल को करीब 20 स्थानों पर तलाशी वारंट जारी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इन 17 आरोपियों में ज्यादातर स्थानीय सिख समुदाय के सदस्य थे। सटर काउंटी जिला अटार्नी जेनिफर डुप्रे ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो माफिया सदस्य हैं जो भारत में ‘कई हत्याओं पर वांछित’ हैं।

कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि गिरफ्तार लोग प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं और वे कई हिंसक घटनाओं और गोलीबारी की घटनाओं में कथित रूप से शामिल रहे हैं जिनमें सट्टर, सैकरामेंटो, सैन जोकिन, सोलानो, योलो और मर्सेड काउंटी में हत्या की कोशिश के पांच मामले शामिल हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button