विदेश

Davos रवाना हुए ट्रंप, लेकिन इलेक्ट्रिकल फॉल्ट ने रोकी एयर फोर्स वन की उड़ान

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ान भरी, लेकिन ट्रंप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए. दरअसल उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके विशेष विमान एयर फोर्स वन में इलेक्ट्रिकल खराबी आ गई जिसके कारण उड़ान को रोकना पड़ा.

व्हाइट हाउस के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को तुरंत मैरीलैंड स्थित जॉइंट बेस एंड्रूज़ वापस लाया गया, ताकि राष्ट्रपति किसी भी जोखिम से बचते हुए दूसरे विमान से यात्रा कर सकें. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप की दावोस यात्रा रद्द नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण केवल विमान बदला गया है और राष्ट्रपति नए विमान से स्विट्ज़रलैंड के लिए रवाना होंगे.

यह घटना ऐसे समय हुई है जब मौजूदा एयर फ़ोर्स वन फ्लीट – दो विमान जो लगभग 40 सालों से सेवा में हैं – पुराने होते जा रहे हैं. बोइंग नए रिप्लेसमेंट विमानों पर काम कर रहा है, लेकिन यह लंबे समय से चल रहा प्रोग्राम बार-बार देरी से प्रभावित हुआ है.

2020 के बाद पहली बार दावोस पहुंचेंगे ट्रंप
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान साल 2020 में दावोस गए थे. इसके बाद वह पहली बार इस साल खुद वहां पहुंच रहे हैं. पिछले साल उन्होंने व्हाइट हाउस लौटने के कुछ ही दिनों बाद वर्चुअल तरीके से संबोधन किया था, जिसने काफी हलचल मचा दी थी. इस बार ट्रंप के साथ अमेरिका का अब तक का “सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल” दावोस जाएगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button