दिल्ली सरकार की नई मुहीम, दिल्ली को गढ्डा मुक्त करने के लिए सड़कों पर उतरीं CM आतिशी, सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार ने दिल्ली की सड़को पर हो रहे गड्ढों को लेकर आज सुबह मुहीम जारी की. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विभिन्न जगहों में सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरान दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और AAP नेता मनीष सिसौदिया ने भी पटपड़गंज क्षेत्र में सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया.
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विभिन्न जगहों में सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया। वीडियो ओखला औद्योगिक क्षेत्र से है। pic.twitter.com/wKkJh5t0O0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2024
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ” दो दिन लगातार मैंने और AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के सड़का का निरीक्षण किया. दिल्ली की सड़कों का बहुत बुरा हाल है जगह-जगह टूटी हुई हैं. अरविंद केजरीवाल जी ने मुझे एक पत्र दिया और आह्वान किया कि दिल्ली की सड़के जल्द से जल्द ठीक हो. आज दिल्ली के सारे मंत्री दिल्ली के सड़कों का निरीक्षण करने के लिए उतरे हुए हैं ये फैसला कल की बैठक में हुआ था. आने वाले 3-4 हफ्ते में सभी सड़कों को बनाया जाएगा. हमारी कोशिश रहेगी हम दिल्ली वालों को गड्ढा मुक्त दिल्ली दिवाली तक दे सके.”
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दक्षिणी दिल्ली के ओखला में टूटी सड़कों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अक्टूबर के अंत तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हो जाने के बाद दिल्ली गड्ढों से मुक्त हो जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में पीडब्ल्यूडी की 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कों की व्यापक समीक्षा उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में की गई जिसमें सभी मंत्री और पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद थे.
वहीं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जी के निर्देशों पर दिल्ली सरकार के तमाम मंत्री दिल्ली की सड़कों पर उतरे. बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगह के सड़कों में दिक्कतें आई हैं और अब कोशिश है कि उन सड़कों को ठीक कराई जाए. हमने निरीक्षण किया और निर्देश दिए हैं कि कुछ दिनों के अंदर ये सड़के ठीक हो जाए..अक्टूबर महीने में ये सड़कें ठीक हो जाएंगीं.”






I’ll definitely be coming back for more.
I love the structure of your explanation.
Thanks for sharing this insightful article.
You really know your stuff.
Well explained and easy to follow.
I learned something new today.