खेल

IND vs BAN Test: भारत बनाम बांग्लादेश टेस्टा का चौथा दिन, मैदान में उतरने के लिए खिलाड़ी तैयार

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है. पहले दिन के खेल के बाद से बारिश ने इस कदर मैच में खलल डाला कि दूसरे और तीसरे दिन का खेल हो ही नहीं सका. वहीं आज टेस्ट का चौथा दिन है. बात करें आज के दिन की तो क्रिकेट फैंन्स के लिए अच्छी खबर है क्योंकि आज कानपुर का मौसम साफ दिख रहा है. ऐसे में आज मैच हो सकता है इसकी उम्मीद जताई जा रही है.

 

बता दें कि, बारिश और गीले मैदान के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल नहीं हो पाया था. टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो पाया था, जिसमें बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया था.

 

बात करें मुकाबले की तो मैच के चौथे दिन यानी आज सब कुछ ठीक रहा तो 98 ओवर फेंके जाएंगे. इसके साथ ही सेशन के समय में भी बदलाव किया गया है। पहला सेशन 9.30 से 11.45 बजे तक होगा. इसके बाद 12.25 से 2.40 तक दूसरा सेशन खेला जाएगा। आखिरी सेशन 3 बजे से 5 बजे तक होगा. सामान्य स्थिति में एक सेशन दो घंटे का ही खेला जाता है.

Show More

10 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button