मनोरंजन

नेहा कक्कड़ ने काम और सोशल लाइफ से ब्रेक लेने का किया ऐलान

पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में काम, रिश्तों और जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने की बात कही, जिसके बाद उनके चाहने वालों में चिंता देखी गई। हालांकि, ये पोस्ट बाद में डिलीट कर दी गईं।

अपने पहले पोस्ट में नेहा कक्कड़ ने लिखा था कि वह इस वक्त अपनी जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से दूरी बनाना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कब या वापस आएंगी भी या नहीं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

इसके बाद नेहा ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पैपराजी और फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि इस दौरान उन्हें फिल्माया या फोटो न लिया जाए। नेहा ने लिखा कि वह शांति से अपनी ज़िंदगी जीना चाहती हैं और कैमरों से दूरी चाहती हैं। फिलहाल नेहा कक्कड़ की ओर से या उनकी टीम की तरफ से ब्रेक की अवधि या वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ हाल ही में अपने गाने ‘कैंडी शॉप’ को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। यह गाना 15 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुआ था, जिसके बाद दोनों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। नेहा के इन पोस्ट्स के बाद फैंस उनकी सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर लगातार चिंता जता रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button