भारत

ममता बनर्जी का हमला: बिहार में चुनाव से पहले 10,000 रुपये बांटे, चुनाव बाद चला बुलडोज़र

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपने 14 साल के शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि राज्य में अब तक दो करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि 2011 से सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने लगातार विकास पर जोर दिया है और केंद्र द्वारा धन रोकने के बावजूद कई प्रमुख योजनाओं को सफलतापूर्वक जारी रखा है।

ममता बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल मनरेगा, ग्रामीण आवास और ग्रामीण सड़क निर्माण जैसी योजनाओं में लगातार चार बार देश में शीर्ष पर रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र से बकाया भुगतान न मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने ‘खाद्य साथी’ योजना पर एक लाख करोड़ रुपये और ‘दुआरे राशन’ योजना पर 1,717 करोड़ रुपये खर्च किए, जिनसे क्रमशः नौ करोड़ और सात करोड़ लोगों को लाभ मिला।

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि पिछले 14 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट छह गुना बढ़ाया गया है और पश्चिम बंगाल अब कई क्षेत्रों में “देश के लिए आदर्श” बन चुका है। ममता बनर्जी के अनुसार, वर्तमान में 2.2 करोड़ से अधिक महिलाओं को लक्ष्मी भंडार योजना के तहत मासिक आर्थिक सहायता मिल रही है। इसके अलावा, पिछले 14 वर्षों में 99 लाख से ज्यादा परिवारों को नए पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

राजग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले 10,000 रुपये बांटे गए, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद वहां “बुलडोज़र राज” शुरू हो गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button