विदेश

इज़राइल के पीएम नेतन्याहू ने मांगी राष्ट्रपति से माफी, भ्रष्टाचार मामलों पर बढ़ी हलचल

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से औपचारिक रूप से माफी (पार्डन) देने की अपील की है, जबकि उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामलों की सुनवाई जारी है। राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की कि उन्हें यह अनुरोध मिला है और कहा कि पूरे मामले की बहुत ही सावधानी और गहराई से समीक्षा की जाएगी।

इज़राइली कानून के अनुसार, किसी भी तरह की राष्ट्रपति माफी देने से पहले न्याय मंत्रालय से सलाह ली जाती है और यह देखा जाता है कि फैसला जनता के हित में है या नहीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मामले को “असाधारण” बताते हुए कहा कि इसका असर काफी दूर तक पड़ेगा।

नेतन्याहू पर 2019 से तीन अलग-अलग भ्रष्टाचार मामले चल रहे हैं, जिनमें घूस लेने, धोखाधड़ी और भरोसा तोड़ने जैसे आरोप शामिल हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू लगातार इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं और उनका कहना है कि ये सब राजनीतिक साज़िश है ताकि उन्हें सत्ता से हटाया जा सके।

इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू का समर्थन करते हुए कहा कि आरोप “बेवजह” हैं और राष्ट्रपति हर्जोग से माफी देने की अपील की।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button