गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, कुल 35 की हुई मौत

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, कुल 35 की हुई मौत
गुजरात में कई दिनों से हो रही है मूसलाधार बारिश ने राज्य में भारी तबाही मचाई है, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए। इस बीच जानकारी मिली है कि आधा दर्जन जिलाें में बाढ़ से करीब 35 लोगों की मौत हो गयी है। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से 18 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं।
#WATCH गुजरात: वडोदरा में लगातार भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
(वीडियो सौजन्य: सूचना विभाग) pic.twitter.com/QOVvUcCx3e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2024
बता दें कि बाढ़ से प्रभावित वडोदरा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सेना के चार कॉलम की अतरिक्त तैनाती के निर्देश दिए हैं तो वहीं आईएमडी के सौराष्ट्र में आने वाले 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। मध्य गुजरात में आने वाले अहमदाबाद और वडोदरा जिलों के येलो अलर्ट है।
गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से 18 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। कच्छ, द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेन्द्र नगर, जूनागढ़, राजकोट, बोटाद, गिर सोमनाथ, अमरेली और भावनगर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मोरबी और आनंद खेड़ा में सेना तैनात करनी पड़ी. अब तक 23,000 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 50 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। गौरतलब है कि गुजरात में भारी बारिश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में सीएम भूपेंद्र पटेल से बुधवार को बात की थी। इसमें उन्होंने राज्य को हरसंभव मदद का भरोसा दिया था।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पूर्वी तट, मध्य भारत और पश्चिम मध्य भारत में महत्वपूर्ण मौसमी प्रभाव पड़ेगा। मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (एमजेओ), जो वर्तमान में चरण 5 में है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और यहां तक कि महाराष्ट्र के आंतरिक इलाकों को भी भारी बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए।





