बिहार-यूपी वालों के लिए खुशखबरी, दिवाली और छठ के लिए चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन
भारत में त्यौहारों का सीजन चालू होने वाला है. दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों में उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होता है. ऐसे में इस बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाते हुए 1 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेन में यात्रियों की भारी भड़ को देखते हुए उन्हें राहत पहुंचाने को लेकर दस हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
रेल मंत्री अश्र्विनी वैष्णव ने यह जानकारी देते हुए कहा, कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान 12,500 से ज्यादा स्पेशल कोचों का संचालन करने की मंजूरी दी गई है. इसके अतिरिक्त, 2024-25 में 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं. रेलवे के अनुसार, इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि साल 2023 और 2024 में पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या 4,429 थीं.
स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगी. ट्रेन एसी स्पेशल होगी, जो आनंद विहार से लखनऊ होते हुए बरौनी पहुंचेंगी. ट्रेन सुबह 9 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरौनी पहुंचेगी. एसी स्पेशल ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा और हाजीपुर में रुकेंगी. इस ट्रेन में 16 थर्ड एसी, 2 पावर कार समेत 18 कोच होंगे.






I appreciate the effort put into this post.
Thanks for sharing this insightful article.
Every sentence here adds value.
Super insightful and fresh perspective.
You made it so easy to understand.
Very practical and actionable tips.