Hindi Newsportal

फैक्ट चेक: गांधी जयंती के दौरान फिलमाया गया सीएम अशोक गेहलोत के वीडियो को एडिट कर किया वायरल

0 729

फैक्ट चेक: गांधी जयंती के दौरान फिलमाया गया सीएम अशोक गहलोत के वीडियो को एडिट कर किया वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, वीडियो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का है, जहां उन्हें एक गाने की धुन पर झूमते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत ने अपनी पार्टी के आलाकामन को खुश करने के लिए भैरु जी का भजन कराया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि,’आलाकमान को खुश करने के लिए गहलोत जी ने जोत जुड़वा दी है, एक हलोलो डेजा डील म भेरू जी

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू की। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो राजस्थान सीएम अशोक गेहलोत के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे अक्टूबर 02,2022 को ही अपलोड किया गया था।

 

प्राप्त वीडियो में वायरल वीडियो क्लिप वाले हिस्से को 18 मिनट 55 सेकंड पर देखा जा सकता है। यहाँ देखा जा सकता है कि अशोक गेहलोत महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन ‘हे राम जय राम’ सुन रहे हैं। बता दें यह वीडियो राजस्थान में गांधी जयंती के उपलक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का है।

उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो क्लिप वाला हिस्सा सीएम अशोक गहलोत के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिला। बता दें फेसबुक पर इस वीडियो को अक्टूबर 02,2022 को ही अपलोड किया गया हैं। यहाँ भी वायरल वीडियो क्लिप वाले हिस्से को 18 मिनट 55 सेकंड पर देखा जा सकता है। गौर किया जा सकता है कि यहाँ भी सीएम गहलोत महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘हे राम जय राम’ सुन रहे हैं।

उपरोक्त प्राप्त तथ्यों से हमें पता चला कि वायरल वीडियो क्लिप को ओरिजिनल वीडियो से एडिट किया गया था। सीएम अशोक गहलोत महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘हे राम जय राम’ सुन रहे हैं, जबकि वायरल वायरल वीडियो में इसे किसी अन्य भजन से ही एडिट कर दिया गया है।