NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: अर्धनग्न दुल्हन की यह तस्वीर असली नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: अर्धनग्न दुल्हन की यह तस्वीर असली नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर एक दुल्हन-दूल्हे के जोड़े की है, जहां दुल्हन हाथों में चूड़ियां, पीले रंग की बिकनी व चुन्नी पहन कर हिन्दू रीती-रिवाज़ों के मुताबिक शादी की रस्म निभाते हुए नजर आ रही है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर सच मानकर शेयर कर किया जा रहा है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “बुरके और हिजाब पर पाबन्दी बस इसी संस्कृति को बचाने के लिये है… अंधभक्तों की बहनें अब खुश हैं!”

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:  

    न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर असली नहीं है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर का सच जानने के लिए हमने खोजना शुरू किया। लेकिन खोज के दौरान हमें गूगल पर मिले परिणामों में वायरल तस्वीर से संबंधित कोई उचित जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद हमें वायरल तस्वीर के असली न होने की आशंका हुई, इसलिए सच्चाई जानने के लिए हमने उक्त तस्वीर को कुछ AI Dectector टूल से खोजना शुरू किया। सबसे पहले हमने AI Image Dectector टूल पर वायरल तस्वीर को खोजा।

AI Image Dectector

इस दौरान टूल पर मिले परिणामों से हमने जाना कि वायरल तस्वीर AI Generated है, लेकिन इस तथ्य की पुष्टि के लिए हमने कुछ अन्य टूल पर भी खोजा। अब हमने वायरल तस्वीर को True Media नामक टूल पर भी खोजा। यहाँ भी वायरल तस्वीर को AI Generated बताया जा रहा है।

TrueMedia 

Aidetectcontent

 

 

वायरल तस्वीर की पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीर असली नहीं बल्कि AI Generated है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button