मनोरंजन

रजनीकांत की फिल्म ‘Jailer 2’ की रिलीज डेट को लेकर चर्चा, शूटिंग हुई पूरी

सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Jailer 2’ की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसे गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) से पहले रिलीज करने की तैयारी में हैं, ताकि फिल्म को लंबा वीकेंड और त्योहारों का फायदा मिल सके।

हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इस मौके पर पूरी टीम ने केक काटकर जश्न मनाया। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “Alapparai Kelappurom, Thalaivaru Nerandharam! #Jailer2 की शूटिंग पूरी हो गई है।”

इसी बीच फिल्म के सेट से एक लीक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मेकर्स ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की क्लिप शेयर न की जाए और उनकी एंटी-पायरेसी टीम इस मामले पर कार्रवाई कर रही है।

मेकर्स ने फैन्स और सोशल मीडिया पेजों से भी अपील की है कि वे लीक वीडियो को आगे न फैलाएं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button