ताज़ा खबरें

12 सालों बाद भारतीय कुश्ती महासंघ को मिला नया अध्यक्ष, संजय सिंह बने WFI के नए प्रमुख

12 सालों बाद भारतीय कुश्ती संघ को मिला नया अध्यक्ष, संजय सिंह बने WFI के नए प्रमुख

आज यानी गुरुवार को 12 सालों बाद भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष का चुनाव किया है। इस दौरान WFI ने नए प्रमुख के तौर पर संजय सिंह को चुना गया है। संजय सिंह WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर संजय सिंह ने कहा, “कैंप (कुश्ती के लिए) आयोजित किए जाएंगे…जिनको कुश्ती करनी है वो कुश्ती कर रहे हैं, जो राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति करें…”

इस मौके पर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं जीत का श्रेय देश के पहलवानों और WFI के सचिव को देना चाहता हूं…मुझे उम्मीद है कि नई फेडरेशन के गठन के बाद कुश्ती प्रतियोगिताएं फिर से शुरू होंगी।

उधर पहलवान के हक़ की लड़ाई लड़ रही साक्षी मालिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं…” इस दौरान साक्षी मालिक ने मीडिया के सामने नम आँखों के साथ अपने जूते भी मेज में रख दिए और फिर कुश्ती त्यागने की बात कही।

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को मात दी है। इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने भी दावा किया था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ही बनेंगे। संजय सिंह सबसे पहले 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे।

बता दें कि संजय सिंह मूल रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में वो वाराणसी में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। संजय सिंह पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से कुश्ती संघ से जुड़े हैं और बृजभूषण शरण सिंह के काफी नजदीकी माने जाते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button