जम्मू कश्मीर: पूंछ में सुरक्षा कर्मियों पर आतंकी हमला, आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के पूंछ से आज यानी गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ पूंछ में एक एक सैन्य वाहन पर आतंकी हमला हुआ है। यह हमला सुरनकोट क्षेत्र में हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।
#WATCH पुंछ (जम्मू-कश्मीर): सुरनकोट क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
वीडियो वर्तमान समय के अनुसार नहीं है। pic.twitter.com/yV57QuPjfs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2023
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना के 48 आरआर के जवानों के वाहन पर शाम चार बजे के करीब हमला हुआ है। यह अटैक सवानी इलाके में हुआ है। सेना ने पुलिस के साथ मिलकर इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर दोपहर बाद करीब तीन बजे तलाशी अभियान शुरू किया था।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। इस दौरान तीन जवान घायल हो गए।